राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत: पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और संघर्ष का सशक्त मंच
✍️ विनोद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत

भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका सदैव केंद्रीय रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाने वाला पत्रकार जब स्वयं असुरक्षित, उपेक्षित या शोषित होता है, तब लोकतंत्र भी कमजोर पड़ता है। ऐसे समय में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एक ऐसे मजबूत संगठन के रूप में सामने आया है, जो न केवल पत्रकारों के अधिकारों के लिए लड़ता है, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। आज यह संगठन देश, प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैले हजारों पत्रकारों को एक सूत्र में बांधकर एक नई पहचान गढ़ रहा है।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के इस सशक्त स्वरूप के पीछे हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी का दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट संकल्प और पत्रकारों के प्रति समर्पण सबसे महत्वपूर्ण आधार है। श्री सिंह ने संगठन को केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक आंदोलन का रूप दिया है—ऐसा आंदोलन जो पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्षरत है। उनका नेतृत्व पूरे संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके मार्गदर्शन में संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई ऊँचाई प्राप्त की है।

संगठन की मजबूती में राष्ट्रीय एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष/रक्षा के रूप में पूनम सिंह जी की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने महिला पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए संगठन को एक समावेशी स्वरूप प्रदान किया है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के रूप में श्री अजय कुमार उपाध्याय जी ने संगठनात्मक अनुशासन, संरचना और सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है।
राष्ट्रीय सलाहकार एवं राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. देवेंद्र सिंह बघेल का मार्गदर्शन संगठन को वैचारिक स्पष्टता, रणनीतिक दिशा और संतुलन प्रदान करता है। उनके अनुभव और सलाह से संगठन ने कई जटिल मामलों में सही दिशा पाई है।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री संतोष नयन बरनवाल, श्री भागवत द्विवेदी सहित अनेक समर्पित पदाधिकारियों ने संगठन को नई पहचान और नया मुकाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सच कहा जाए तो संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले ऐसे अनेक पदाधिकारी हैं, जिनका नाम लेना और जिनके प्रति आभार व्यक्त करना ही हमारी योग्यता का प्रमाण है।

प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का दायित्व निभाते हुए मुझे गर्व है कि गोरखपुर में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम को अत्यंत सुनहरे, गरिमामय और शानदार तरीके से संपन्न किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि संगठन की एकता, शक्ति और संकल्प का जीवंत उदाहरण था। इसी क्रम में सतना में आयोजित कार्यक्रम में भी मेरी सक्रिय भूमिका रही, जहाँ संगठन के विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत केवल मंच या नाम नहीं है, यह एक संकल्प है—पत्रकार जब भी किसी संकट, उत्पीड़न या अन्याय का सामना करेगा, संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा। हमारे पास अपना तकनीकी सलाहकार मंडल है, जो समय-समय पर पत्रकारों को कानूनी, तकनीकी और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता रहता है। यह मंडल पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहा है।

आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर इस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं, ताकि पत्रकार निडर होकर सत्य लिख सके, सच दिखा सके और समाज को जागरूक कर सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और पत्रकारों के हितों की यह लड़ाई भविष्य में और अधिक मजबूती से जारी रहेगी।

अंत में मैं संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग, समर्पण और विश्वास से ही राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आज पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की एक सशक्त आवाज़ बन सका है।
हम साथ हैं, हम तैयार हैं—पत्रकारों के हर संघर्ष के लिए।

विनोद सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत