विश्व हिंदू यूनिवर्सिटी बनारस अध्ययन यात्रा के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल बैरिया खास के छात्र-छात्राओं को विश्व हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस तथा सारनाथ मंदिर दर्शन के लिए अध्ययन यात्रा पर रवाना किया गया। यह यात्रा मानव शिक्षा सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क रूप से कराई जा रही है।
आज प्रातः 7 बजे विद्यालय परिसर से बस को वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी आलोक गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा प्रताप ओझा, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, समाजसेवी रमाशंकर सोनकर और पंकज यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि मानव शिक्षा सेवा संस्था द्वारा बच्चों को शैक्षिक भ्रमण हेतु निःशुल्क यात्रा कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बनारस, गोरखपुर एवं कुशीनगर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने से उनमें संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे निःशुल्क अध्ययन यात्राओं का आयोजन जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी नई जानकारियाँ और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के प्रबंधक राम प्रताप ओझा को विशेष रूप से बधाई दी गई। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राहुल यादव, अखिलेश यादव, सुदामा यादव, महेंद्र प्रजापति, मंगेश तिवारी, गौतम प्रजापति और हरिकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह यात्रा न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी बल्कि उनके जीवन में एक प्रेरणादायक अनुभव के रूप में याद रखी जाएगी।
समाचार लेखन सुरेश राजभर हैं जो इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत कई जगह वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.