महिला दीवान शीला पटेल के तबादले पर भावुक विदाई, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं गोला बाजार, गोरखपुर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला दीवान शीला पटेल के तबादले पर भावुक विदाई, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

गोला बाजार, गोरखपुर।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय गोला में कार्यरत महिला दीवान शीला पटेल का गैर जनपद देवरिया तबादला होने पर सोमवार को सीओ कार्यालय परिसर में भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सहकर्मी भावनाओं से अभिभूत नजर आए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीओ कार्यालय में लगभग तीन वर्षों तक सेवाएं देने वाली महिला दीवान शीला पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सौम्य व्यवहार से सभी का दिल जीता। विदाई समारोह का आयोजन उपनिरीक्षक दिनेश कुमार कौशिक एवं महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में किया गया, जहां विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया।

अपने सेवाकाल के दौरान शीला पटेल ने जनपद गोरखपुर में लगभग 14 वर्षों तक विभिन्न थानों—कैंट, गगहा, बड़हलगंज सहित अन्य स्थानों पर तैनात रहकर जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका मिलनसार, मृदुभाषी और सहयोगात्मक स्वभाव सहकर्मियों के बीच विशेष रूप से चर्चित रहा, जिसके कारण विदाई के समय माहौल भावुक हो उठा।

इस अवसर पर सीओ पेशकार एसआई दिनेश कुमार कौशिक, महिला दरोगा प्रियंका मौर्या, दीवान संजय यादव, दीपक राय, संतोष यादव, रविंजय सिंह, मनोज यादव, महिला कांस्टेबल वंदना यादव, आरती गिरी सहित सीओ कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 संवाददाता अनुपमा दुबे

Leave a Comment

और पढ़ें