जमुना एक्सप्रेसवे के फलेदा कट पर होगा भाकियू (लोक शक्ति) का धरना-प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुना एक्सप्रेसवे के फलेदा कट पर होगा भाकियू (लोक शक्ति) का धरना-प्रदर्शन

Oplus_16908288

पूर्वांचल प्रभारी पं. दिलीप किसान ने जताया समर्थन, कहा – जरूरत पड़ी तो पूर्वांचल के किसान भी पहुँचेंगे मैदान में

 

गोरखपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शैराज सिंह भाटी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में जमुना एक्सप्रेसवे के फलेदा कट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रूप से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना है।

 

कार्यक्रम को लेकर संगठन के पूर्वांचल प्रभारी पंडित दिलीप किसान ने समर्थन जताते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह स्वयं पूर्वांचल के किसानों के साथ जमुना एक्सप्रेसवे पहुँचेंगे और आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, और उनकी समस्याओं को अनदेखा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

 

दिलीप किसान ने आगे कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है। चाहे बात न्यूनतम समर्थन मूल्य की हो, बिजली दरों की, या फिर भूमि अधिग्रहण से जुड़ी परेशानियों की—भाकियू (लोक शक्ति) हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

 

उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों की मांगों को गंभीरता से सुना जाए और उनके हित में ठोस निर्णय लिए जाएँ। आंदोलन का मकसद टकराव नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और हक की पुनर्स्थापना है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी एकजुटता दिखाएँ और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाएँ।

 

(संवाददाता – सुरेश राजभर हैं जो काफी लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक कम प्रिंट मीडिया को कर करते हैं और पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं गोरखपुर / विशेष रिपोर्ट)

Leave a Comment

और पढ़ें