- संयुक्त नियुक्ति सूचना

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह बघेल एवं राष्ट्रीय संरक्षक अजय कुमार उपाध्याय की कलम से
रोजाना टाइम्स अजय कुमार उपाध्याय
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, जो देशभर में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत एक सशक्त और विश्वसनीय संस्था है, अपने संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से महिला विंग में तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा करता है। संगठन का मानना है कि सशक्त नेतृत्व ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है, और इन्हीं उम्मीदों के साथ इन तीन योग्य महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
1. सुश्री प्राची राय, पत्नी डॉ. उमाकांत राय, मालवीय कुंज, लंका, वाराणसी को प्रदेश कार्यकारिणी महिला विंग, उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण निश्चित रूप से महिला विंग को और अधिक मजबूत करेगा।
2. सुश्री नीलिमा राय, पत्नी प्रकाश सिंह, निवासी कालिका गली, दशाश्वमेध, वाराणसी को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, महिला विंग के पद पर नियुक्त किया गया है। नीलिमा राय का व्यापक सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक समझ संघ की गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
3. सुश्री ममता तिवारी, पत्नी बीरेंद्र तिवारी, निवासी परिहार टोला, जनपद औरैया, जो पूर्व से महामंत्री, महिला विंग के पद पर कार्यरत थीं, को उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग (कार्यकाल 2026) पद पर प्रमोट किया गया है। उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
इन तीनों नियुक्तियों से निस्संदेह संगठन को नई शक्ति, नई गति और नई दृष्टि मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये सभी पदाधिकारी दिल-दिमाग, तन-मन और धन से संगठन के लिए समर्पित रहकर कार्य करेंगी और राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
संगठन को इनसे बेहद अपेक्षाएँ हैं और यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये अपने-अपने पदों पर किस प्रकार के नवाचार और कार्य करके आगामी समय में संगठन की प्रतिष्ठा और प्रभाव को और अधिक बढ़ाती हैं।
आप सभी को उज्जवल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष – पूनम सिंह
जगदीश सिंह – संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत
(संपर्क: 7860503468)