सुशासन और सेवा का संकल्प: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं
गोरखपुर।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना है।

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित शिकायतें, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन एवं अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तभी संभव है जब जनता को समय पर न्याय मिले और प्रशासन जनसेवा को अपना धर्म माने।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार प्रदेशवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास और भरोसा मजबूत हो रहा है।

सुमन जी