“UPSC ESE 2025 में 50वां रैंक, बांसगांव के सिद्धार्थ प्रसाद ने रचा इतिहास”


सुरेश राजभर की कलम से
327 विधानसभा क्षेत्र बांसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडसरी, विकास खंड कौड़ीराम निवासी श्री सिद्धार्थ प्रसाद पुत्र श्री सदानंद जी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2025 में 50वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से गांव-कस्बे से लेकर पूरे बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
साधारण परिवेश से निकलकर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले सिद्धार्थ प्रसाद की यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर संघर्ष के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिद्धार्थ की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी परीक्षा को जीता जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बहुजन समाज पार्टी के सम्मानित साथियों ने सिद्धार्थ प्रसाद के आवास पर पहुंचकर उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की नई दिशा देगी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से
माननीय रामनयन आजाद जी (पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र बांसगांव, बसपा),
माननीय राधेश्याम भारती जी (पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर, बसपा),
योगेंद्र बौद्ध जी (विधानसभा प्रभारी, बसपा),
हरिनारायण जी (विधानसभा प्रभारी, बसपा),
जयकार प्रसाद जी (विधानसभा अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, बांसगांव),
लवलेश प्रधान जी, रितेश प्रकाश उर्फ गुड्डू जी, रियाजुल प्रधान जी,
सिराजुद्दीन अंसारी जी (विधानसभा कोषाध्यक्ष),
अजय कुमार जी (सेक्टर अध्यक्ष, कौड़ीराम, बसपा),
सहित कृष्ण मोहन, रविचंद्र भारती, अविनाश जी, राबिट जी, चंद्रेश कुमार, विशाल कुमार, नितेश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि सिद्धार्थ प्रसाद की यह सफलता बांसगांव क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और यह साबित करती है कि ग्रामीण अंचल के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
सिद्धार्थ प्रसाद को मिली यह ऐतिहासिक सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने का काम करेगी।