राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ : भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ जन-जन तक संगठन विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ : भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ जन-जन तक संगठन विस्तार


 

 

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से निरंतर राष्ट्रव्यापी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख श्री संतोष नयन बरनवाल के दूरदर्शी नेतृत्व, महासचिव श्री भारत भूषण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार श्री देवेन्द्र कुमार एवं संरक्षक श्री अजय कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में संघ ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार मुक्त मानव निर्माण को केंद्र में रखते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन

 

राष्ट्रीय प्रमुख श्री संतोष नयन बरनवाल ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि “भ्रष्टाचार मुक्त भारत केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण से संभव है। जब मानव स्वयं भ्रष्टाचार से मुक्त होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।”

उन्होंने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपेक्षा की कि वह अपने आचरण, व्यवहार और कार्य से समाज को दिशा देने का कार्य करे।

 

संरक्षक अजय कुमार उपाध्याय के निर्देश

 

संघ के संरक्षक श्री अजय कुमार उपाध्याय ने निर्देशित किया कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी प्रशासनिक सहयोग, सामाजिक संवाद और जन-जागरूकता के माध्यम से कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन को टकराव नहीं, समाधान की संस्कृति अपनानी होगी और हर कार्य विधिसम्मत, तथ्यपरक व राष्ट्रहित में होना चाहिए।

 

राष्ट्रीय सलाहकार की भूमिका

 

राष्ट्रीय सलाहकार श्री देवेन्द्र कुमार ने संगठन की वैचारिक रीढ़ को मजबूत करते हुए प्रशिक्षण, नीति निर्धारण एवं अनुशासनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन को संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और नैतिकता के आधार पर आगे बढ़ना होगा।

 

मध्यप्रदेश इकाई की सशक्त भूमिका

 

मध्यप्रदेश इकाई द्वारा वर्ष 2025 में इंदौर, उज्जैन, धार, नीमच, मंदसौर को समायोजित करते हुए रतलाम को केंद्र बिंदु बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश ओझा रतलामी, प्रदेश सचिव पंडित प्रदीप जोशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनगरा के संयोजन में रतलाम जिला अध्यक्ष निलेश राठोड़ के नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रहितैषी कार्यों की सशक्त श्रृंखला खड़ी की।

 

सामाजिक एवं राष्ट्रहितैषी कार्य

 

संघ द्वारा वृद्धाश्रमों में भोजन व वस्त्र वितरण, निराश्रितों व अनाथ आश्रमों में सहायता, धार्मिक एवं राष्ट्रीय एकता यात्राओं का स्वागत-सत्कार, यज्ञ वेदियों में विप्रजनों का सम्मान, शासकीय विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण जैसे अनेक प्रेरणादायी कार्य किए गए।

इन सभी कार्यों में प्रचारक राहुल मकवाना, जिला सचिव नवीन पंवार, जिला प्रचारक संतोष बैरागी, सदस्य कन्हैया लाल बोडाना, पत्रकार ईश्वर लाल टांक, रविप्रकाश, देवेन्द्र, हेमन्त सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

 

वर्ष 2026 की कार्ययोजना

 

वर्ष 2026 में संगठन ने बाल सुरक्षा, लव जिहाद जैसे अपराधों पर अंकुश, पुरुष रक्षण, शिक्षा का वास्तविकीकरण, बेरोजगारी समाधान एवं राष्ट्रीय, प्रादेशिक, संभागीय व जिला स्तरीय सामूहिक बैठकों को प्रमुख लक्ष्य बनाया है।

 

कार्यकर्ताओं हेतु दिशा-निर्देश

 

1. संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप अनुशासित आचरण रखें।

 

 

2. सभी कार्य विधिसम्मत व प्रशासनिक समन्वय से करें।

 

 

3. समाज में जागरूकता, संवाद और समाधान को प्राथमिकता दें।

 

 

4. व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

 

 

5. मीडिया एवं जनसंपर्क में सत्य और मर्यादा का पालन करें।

 

 

 

अंत में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ ने निवर्तमान वर्ष 2025 के लिए सभी साथियों एवं देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्य सहयोगी एएनटी न्यूज, साधना न्यूज, सिंघम टाइम्स, प्रसारण पत्र एवं रतलाम न्यूज का सहयोग सराहनीय रहा।

 

— पंडित ओम प्रकाश ओझा रतलामी (प्रदेश अध्यक्ष)

— पंडित प्रदीप जोशी (प्रदेश सचिव), मध्यप्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें