दबंगों ने दलित युवक को बीच गांव में पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग — मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़

दबंगों ने दलित युवक को बीच गांव में पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग — मुकदमा दर्ज

Oplus_16908288

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतायर में रविवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के ही दबंग परिवार ने एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद उमेश साहनी, उसके बेटे रितेश और कृष्णा साहनी ने मिलकर 18 वर्षीय विनीत कन्नौजिया, पुत्री लालमती देवी (धोबी) को लाठी–डंडों से जमकर पीटा।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने बर्बरता की हद पार करते हुए दांतों से कई जगह काटकर घायल कर दिया।

 

घटना के बाद घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए और पीड़िता लालमती देवी ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

 

थाने पर पहुंचकर पीड़िता ने तीनों आरोपितों के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिस पर गगहा पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

 

📍घटना का समय: 3 नवंबर, शाम करीब 7 बजे

📍स्थान: ग्राम अतायर, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर

 

लेखक वरिष्ठ संवाददाता सुरेश राजभर

Leave a Comment

और पढ़ें